Kapas Ki Kheti: आवश्यक भौगोलिक दशाएँ तथा प्रमुख उत्पादक देश

इस लेख में 'Kapas Ki Kheti' के बारे में जानकारी दी गई है। कपास एक बहुत ही महत्वपूर्ण रेशेदार फसल है जो वस्त्र उधोगों में वस्त्र बनाने के लिए काम में ली जाती है। इस लेख में हम जानेंगे की Kapas Ki Kheti के लिए उपयुक्त तापमान, वर्षा, मिट्टी आदि कौन-सी होती है तथा विश्व में कपास उत्पादित करने वाले प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से है। 


कपास उष्ण व शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पैदा होने वाला सबसे प्राचीन पौधा है। इसका उद्गम स्थान भारत को माना जाता है। यद्धपि वर्तमान में वैज्ञानिक प्रगति के कारण कृत्रिम रेशों का निर्माण किया जाने लगा है, फिर भी कपास का महत्व आज भी बना हुआ है। गर्म जलवायु वाले देशों में वर्ष भर कपास के रेशों से निर्मित वस्त्रों का उपयोग किया जाता है। कपास का उपयोग बिनौले से तेल निकालने, तेल से साबुन बनाने तथा पशुओं के लिए खाली के रूप में भोजन के लिए भी किया जाता है। 


Kapas Ki Kheti


Kapas Ki Kheti के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएँ

कपास की खेती के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएँ निम्नलिखित हैं -

1. तापमान 

कपास के उत्पादन के लिए औसत तापमान 20℃ से 25℃ तक होना आवश्यक होता है। कपास का उचित तरीके से विकास हो इसके लिए कम से कम 200 दिन पाला रहित होने चाहिए। अधिक ठंड कपास के लिए हानिकारक होती है। इसके फूलों के पकते समय स्वच्छ आकाश तथा तेज धूप होनी चाहिए। रात्रि के समय हल्की ठंड इसके लिए उपयोगी होती है। जो कपास समुद्री पवनों के प्रभाव से उगती है, उसका रेशा लंबा व चमकदार होता है। 


2. वर्षा 

कपास की कृषि के लिए 75 से 100 सेंटीमीटर वर्षा उपयोगी मानी जाती है। रात्रि के समय होने वाली वर्षा कपास के पौधों के लिए अधिक उपयोगी मानी जाती है। जिन क्षेत्रों में 75 सेंटीमीटर से कम वर्षा होती है वहां सिंचाई की आवश्यकता होती है। सागर तटों से चलने वाली स्वच्छ वायु कपास की फसल के लिए अब अधिक उपयुक्त मानी जाती है। 


3. मिट्टी 

कपास की कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी अधिक आवश्यक मानी जाती है। चूने के अंश वाली मिट्टी के अलावा लावायुक्त तथा काली मिट्टी इसके लिए सर्वाधिक उत्तम मानी जाती है। खाद व उर्वरक का प्रयोग करना इसमें अति आवश्यक माना जाता है क्योंकि इसके पौधे को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। खली की खाद, हड्डी की खाद तथा अन्य उर्वरकों का प्रयोग इसके लिए अधिक उत्तम माना जाता है। 


4. धरातल 

कपास के लिए समतल व सुप्रवाहित धरातल की आवश्यकता होती है। बड़े-बड़े कृषि फार्मों में यंत्रों द्वारा कपास का उत्पादन किया जाता है। अतः जल के समुचित रूप से रुकने, परिवहन इत्यादि के लिए समतल धरातल होना आवश्यक होता है। 


5. श्रम 

कपास की फसल हेतु खेतों को तैयार करने, फसल बोने, निराने, फसल पकने पर डोंडी की चुनाई इत्यादि सभी कार्य मानव श्रम द्वारा किए जाते है।  अतः कपास उत्पादन हेतु सस्ते व अधिक श्रमिकों की आवश्यकता होती है। 


6. अन्य कारक 

इनके पूँजी, बाजार, मशीनीकरण, तकनीक, परिवहन सुविधाएँ, नवीन शोध व नई किस्में इत्यादि भी कपास उत्पादन के लिए आवश्यक होती हैं।  


कपास के प्रकार 

कपास की कई किस्में होती है जो रंग, शक्ति, लंबाई और बनावट के आधार पर अलग-अलग होती है। रंग, आकार, व गुणों के आधार पर कपास की 4 किस्में होती है -

  1. छोटे रेशे वाली कपास 
  2. मध्यम रेशे वाली कपास 
  3. लंबे रेशे वाली कपास
  4. पेरू की कपास 



विश्व में कपास का उत्पादन व वितरण 

कपास एक रेशेदार फसल है, जिसका 37% उत्पादन दक्षिणी और 40% उत्पादन उत्तरी अक्षांशों के माध्यम से के मध्य किया जाता है। 

1. भारत 

विश्व के कपास उत्पादक देशों में भारत का प्रथम स्थान है। महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान देश के महत्वपूर्ण कपास उत्पादक राज्य है। 


2. संयुक्त राज्य अमेरिका 

विश्व में कपास उत्पादन में अमेरिका का दूसरा स्थान है। यहां कपास उत्पादन के कई क्षेत्र है। दक्षिण-पूर्वी भाग में वर्जीनिया राज्य के दक्षिण में टेक्सास और ओकलाहोमा राज्यों के मध्य भाग में स्थित क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए विश्वविख्यात है, जिसे 'कपास की पेटी' के नाम से जाना जाता है। 


3. चीन 

विश्व में कपास उत्पादन में चीन का तीसरा स्थान है। चीन में कपास उत्पादन करने की कई प्रदेश है। चीन के मध्य-पूर्वी भाग में यांग्टीसीकियांग नदी की घाटी के मध्य भाग में स्थित हेंगकाऊ क्षेत्र, नदी का डेल्टाई भाग, शंघाई के उत्तरी भाग में समुद्र तटीय क्षेत्र में कपास का उत्पादन किया जाता है। 


FAQs 

1. कपास की बुवाई कब की जाती है?

Ans. अप्रैल-मई माह में 


2. कपास में कौन सा राज्य नंबर 1 है?

Ans. महाराष्ट्र


3. भारत में कपास कहां उगाया जाता है?

Ans. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कपास की खेती होती है। 


4. कपास की खेती सबसे पहले कहाँ हुई?

Ans. भारत में 


5. विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. 7 अक्टूबर को 


6. Kapas Ki Kheti Sabse Jyada Kahan Hoti Hai?

Ans. भारत


7. Kapas Ki Kheti Ke Liye Kaun Si Mitti Upyukt Hai?

Ans. काली मृदा 


Important Links:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.